HomeUttarakhandउत्तराखंड में मतदान को लेकर voters में जबरदस्त उत्साह, 11 बजे तक...

उत्तराखंड में मतदान को लेकर voters में जबरदस्त उत्साह, 11 बजे तक इतनी वोटिंग

खबर संसार, हल्द्वानी : उत्तराखंड में मतदान को लेकर voters में जबरदस्त उत्साह, 11 बजे तक इतनी वोटिंग, आज सोमवार को उत्तराखंड की 70 विधान सभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया और लगातार मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक लगभग 20 से 22 फीसदी तक वोटिंग हो चुकी थी। वोटिंग को लेकर voters में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के 80 लाख मतदाता आज चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक कर देंगे।

यहां बात दें कि मतदान स्थल पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इधर कालाढूंगी के भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत और कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने भी मतदान स्थल पर मतदान किया। रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा और उनके पति अनिल शर्मा ने मतदान किया है।

ये भी पढें- जिले की 6 विधानसभा का करेंट अपडेट

पिछले चुनाव में विस 65.56 प्रतिशत मतदान

यहां बता दें कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर उधमसिंह नगर सहित अनके पोलिंग बूथ पर voters सुबह 7 बजे ही मतदान स्थल पर वोट डालने के लिए पहुंच गए। और सुबह आठ बजे शुरू होने वाले मतदान के लिए राज्य के कई मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदाता पहुंचने लगे। देहरादून, पिथौरागढ़, हरद्विार, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर जनपदों के अनेक पोलिंग स्टेशन पर सुबह सात बजे से ही मतदाता पहुंचने लगे। पिछली बार प्रदेश में कुल 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था।

11 बजे तक लगभग 20 फीसदी मतदान 

उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। बता दें कि उधमसिंह नगर में 11 बजे तक 20.97 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 20.63% मतदान हुआ है, जिसमे कालाढूंगी में 22.64% नैनीताल में 19.00%, भीमताल में 19.00%, रामनगर में 21.78%, लालकुआ में 21.05%, हल्द्वानी में 19.37% मतदान हुआ है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.