खबर-संसार हल्द्वानी। जिले की 6 विधानसभा सीटों का वोटिंग प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिसमें सूत्रों अनुसार 12 बजे तक कालाढूंगी विधानसभा सीट पर 27 प्रतिशत मतदान संपन्न होना बताया जा रहा है। जबकि
नैनीताल विधानसभा सीट पर 18 प्रतिशत मतदान होना बताया जा रहा है।
जिले की 6 विधानसभा का करेंट अपडेट
जबकि हल्द्वानी विधानसभा में 25% मतदान 12:00 बजे तक होना बताया जा रहा है। लालकुआं विधानसभा सीट पर जो की हाट सीट बताई जा रही है। क्योंकि यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं 12बजे तक मतदान 26% बताया जा रहा है। कालाढूंगी विधानसभा मैं यहां से भाजपा के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत चुनाव लड़ रहे हैं तो लालकुआ से पूर्व सीएम हरीश रावत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 12 बजे तक का रामनगर विधानसभा सीट पर 25% मतदान होना बताया जा रहा है। भीमताल सीट पर 12:00 बजे तक 24% मतदान होना बताया जा रहा है।
इससे पूर्व 11:00 बजे तक कालाढूंगी विधानसभा में 22.92 प्रतिशत लालकुआं में 21.5 प्रतिशत भीमताल में 19 प्रतिशत हल्द्वानी में 19.33 प्रतिशत , नैनीताल में 13% रामनगर में 20.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।
