खबर संसार, लालकुआं: लालकुंआ में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, Forest department में हड़कंप, रविवार आज सुबह करीब 4ः25 बजे एक नर हाथी की ट्रेन की टक्कर लगाने से मौत हो गई। जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब मालागाड़ी बरेली को गिट्टी लेकर जा रही थी। लालकुआं ऊधमसिंह नगर बार्डर पर सुभाषनगर के पास रेलवे ट्रैक पर करते समय हाथी की ट्रेन की टक्कर लगने से मौके पर पर हाथी की मौत हो गई। जिसके बाद forest department में हड़कंप मच गया।
ये भी पढें- चमत्कार – Gudru गांव में नीम के पेड़ से निकल रहा ‘दूध’, बीमारियों के लिए है रामबाण!
Forest department मचा हड़कंप
बात दें कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग अंतर्गत लालकुआं के सुभाष नगर पुलिस चैकी चेक पोस्ट के पास लालकुआं-बरेली रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। लोको पायाल विपिन कुमार के अुनसार सुबह करीब 4ः25 बजे वह लालकुआं से डाउन TMT ट्रेन को लेकर बरेली की ओर जा रहे थे तभी अचानक रेल पटरियों पर अचानक 4 हाथियों का झंड आ गया। हाथियों का झुंड बिंदुखत्ता क्षेत्र की तरफ से खेतों से निकलकर जंगल की ओर जा रहा था। जब तक वह ट्रेन की स्पीड कम करते तब तक ये हादसा हो गया। जिसमें एक 25 वर्षीय नर हाथी की मौत हो गई। forest department में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी वन विभाग एवं रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई। जिसके बाद वन में घटना को लेकर हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग जांच में जुट गई है। वहीं हाथियों के लगातार ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं सामने आ रही हैं. 6 माह पूर्व भी काशीपुर-लालकुआं रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई थी।


