HomeHealthचमत्कार - Gudru गांव में नीम के पेड़ से निकल रहा 'दूध',...

चमत्कार – Gudru गांव में नीम के पेड़ से निकल रहा ‘दूध’, बीमारियों के लिए है रामबाण!

खबर संसार, पटना: चमत्कार – Gudru गांव में नीम के पेड़ से निकल रहा ‘दूध’, बीमारियों के लिए है रामबाण!,  भारत विविध चमत्कारों से भरा देश हैं यहां पर कई ऐसे चमत्कार होते रहे है, जिसे दुनिया ने हमेशा देखा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के गया से आ रहा है, जहां पर Gudru प्रखण्ड के एक गांव में नीम के पेड़ से ऐसा तरल पदार्थ निकल रहा है जो हूबहू ‘दूध’ की तरह ही हैं ये तरल पदार्थ की बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो रहा है। लोग इस चमत्कारी पेड़ को देखेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। इस क्षेत्र के लोगों का कहना है इस चमत्कारी पेड़ से निकल रहा तरल पदार्थ लोगों की बीमारियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

ये भी पढें- त्तराखंड के मुख्यमंत्री का चयन कांग्रेस हाईकमान करेगा- हरीश रावत

Gudru गांव के मान रहे दैवीय चमत्कार

मिली जानकारी के अनुसार गुड़रू गांव के लोगों का कहना है कि ये दूध जैसा तरल पदार्थ के उपयोग से कई बीमारियां ठीक हो जा रही है। इन बीमारियों में दांत दर्द, कान का बहना, गैस की समस्या, चर्मरोग आदि ऐसे असाध्य रोग जिनका इलाज सिर्फ इस दूध जैसे तरल पदार्थ से हो जा रहा है। और परेशानियों से छुटकारा मिल रहा है। Gudru गांव के लोग इसे किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं मान रहे। गांव के लोगों का कहना है कि ये चमत्कार नहीं तो क्या है। मां किसी न किसी रूप में अपने बच्चों का दुःख दूर करती है।

ग्रामीण पेड़ की पूजा करने की तैयारी में

कई ग्रामीण तो इस पेड़ की पूजा करने की बात कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि नीम का पेड़ देवी का प्रिय होता है। इससे निकलते पदार्थ को लोग देवी का प्रसाद मानकर घर ले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस चमत्कारी पेड़ को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है. हालांकि, नीम के पेड़ से निकल रहे इस दूध जैसे सफेद तरल पदार्थ के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.