HomeUttarakhandहरेला पर्व के पावन अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन,...

हरेला पर्व के पावन अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन, देहरादून में निदेशक श्री राजपाल लेघा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

खबर संसार देहरादून.हरेला पर्व के पावन अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन, देहरादून में निदेशक श्री राजपाल लेघा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर निदेशक श्री राजपाल लेघा ने विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है

 

।निदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जिला खान अधिकारियों को से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने जनपदों में हरेला पर्व के अवसर पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित करें। विभाग द्वारा प्रदेशभर में लगभग 51,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे राज्य के हरित आवरण में वृद्धि होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी।

 

निदेशालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक श्री दिनेश कुमार, रसायनज्ञ श्री हेतराम, सहायक रसायनज्ञ श्री शीशपाल, भू-रसायनज्ञ श्री मदन किशोर बहुगुणा, जिला खान अधिकारी देहरादून श्री ऐश्वर्य शाह, खान निरीक्षक श्री काज़िम रज़ा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री एच.डी चमोली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री गुणानन्द खण्डूड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री रविन्द्र बिष्ट, वैयक्तिक सहायक श्रीमती बरखा पुनेठा, वैयक्तिक सहायक श्री राजेन्द्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.