खबर संसार, नई दिल्ली: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे Mubassar Azad भाजपा में शामिल, इन दिनों विधानसभा 2022 का चुनावी मौसम चल रहा है। दल-बदल का राजनीतिक खेल लगातार जारी है। गुलाम नबी आजाद को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे Mubassar Azad ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।
ये भी पढें- आखिर क्यों जाते हैं ? भारतीय छात्र यूक्रेन में Medical की पढ़ाई करने
Mubassar Azad का रविंदर रैना ने किया स्वागत
भाजपा जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने Mubassar Azad का पार्टी में स्वागत किया। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद मुबस्सर आजाद ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के विचार और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों ने आकर्षित किया है। बता दें कि कई मौकों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पीएम मोदी की तारीफ भी कर चुके हैं। अब अटकलें तेज हो चुकी है कि जल्द ही गुलाम नबी आजाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री के विचारों से भाजपा में शामिल
गुलाम नबी आजाद के भतीेजे मुबस्सर आजाद ने कहा, ‘मैं बचपन से कांग्रेस में ही रहा हूं। मैंने कांग्रेस नेतृत्व में हमेशा केवल झगड़े ही देखे। यहां क्या कौन है, समझ ही नहीं आता। कांग्रेस ग्राउंड लेवल पर कुछ नहीं कर रही, बस सब कागजों में है और इसका कोई फायदा नहीं। हर काम ग्राउंड लेवल पर होना चाहिए।’ मुबस्सर ने कहा, ‘जब से प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभाली है, तब से हर काम ग्राउंड लेवल पर हो रहा है। बस यही वजह रही, जिसने मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।’ और मुझे उम्मीद है कि मैं प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। और देश के प्रति निष्ठाभाव से सेवा करता रहूंगा।


