HomeNationalआखिर क्यों जाते हैं ? भारतीय छात्र यूक्रेन में Medical की पढ़ाई...

आखिर क्यों जाते हैं ? भारतीय छात्र यूक्रेन में Medical की पढ़ाई करने

खबर संसार, नई दिल्ली: आखिर क्यों जाते हैं ? भारतीय स्टूडेंट्स यूक्रेन में Medical की पढ़ाई करने, इन दिनों रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है। कई भारतीय छात्र जो यूके्रन में पढ़ाई करने गए हुए थे। उनकी स्थिति बदहाल हो चुकी लोग बंकरों में छिपकर Medical की पढ़ाई करने गए छात्र अपनी जान बचा रहे हैं, हालांकि भारत यूक्रेन गए छात्रों निकाल रहा है। हालातों के बीच फंसे सैकड़ों भारतीयों की संख्या भी काफी ज्यादा है जो यूक्रेन डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए पहुंचे थे।

ये भी पढें- खुल गए भागवान Jageshwar Dham के कपाट, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

यहां बात दें कि अधिक संख्या में भारतीय छात्र यूक्रेन में मेडिकल पढ़ाई करने के लिए जाते हैं कि भारत के प्राइवेट काॅलेज से डाॅक्टर की डिग्री लेने के लिए छात्र को करीब एक करोड़ रूपये खर्च करने होते हैं तो वहीं यूक्रेन में साल की मेडिकल पढ़ाई के दौरान करीब 22 से लेकर 25 लाख रूपये खर्च आता है। इतना ही नहीं यूक्रेन से Medical की पढ़ाई करने के बाद छात्रों को यूरोप में ही नौकरी करने का मौका भी मिलता है। साथ-साथ उनके पास यूरोप का स्थायी निवासी बनने का अवसर भी होता है।

विश्व में है यूक्रेन के डिग्री की महत्व

यहां बात करें यूक्रेन से मिली डॉक्टरी की डिग्री की तो इसका महत्व पूरी दुनिया है। वहीं यहां पर स्टूडेंट्स को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिलता है। Study in Ukraine वेबसाइट के मुताबिक यूक्रेन की मेडिकल डिग्री को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), यूरोपीय काउंसिल और अन्य वैश्विक संस्थाओं में मान्यता मिलती है।

भारत में Medical सीटों कोे लेकर मारामारी

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई पॉपुलर होने की एक और बड़ी वजह भारत में एमबीबीएस की सीटों के लिए होने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा है। देश में MBBS की करीब 88,000 सीटें हैं और इसमें भी सरकारी सीटों की संख्या लगभग आधी है। वहीं हर साल यूक्रेन में भारत से लगभग 18,000 छात्र Medical की पढ़ाई करने जाते हैं और वहां का एडमिशन प्रोसेस भी काफी आसान है।

इंडिया लौटने पर मिलते हैं अच्छे मौके

यूक्रेन से की गई मेडिकल डिग्री को नेशनल मेडिकल कमीशन मान्यता देता है। ऐसे में मिडिल क्लास से संबंध रखने वाले छात्र यूक्रेन से सस्ते में मेडिकल डिग्री करके इंडिया लौट आते हैं। यहां आने के बाद उन्हें कुछ पेपर देकर डॉक्टरी की इंटर्नशिप और प्रैक्टिस का लाइसेंस मिल जाता है। साथ ही विदेशी डिग्री होने की वजह से नौकरी में भी बेहतर अवसर मिलते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.