HomeUttarakhandबाबा रामदेव ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड मिलेगी 10 लाख तक की...

बाबा रामदेव ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड मिलेगी 10 लाख तक की लिमिट

हरिद्वार, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा बाबा रामदेव ने पतंजलि में आयोजित एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने इस योजना की शुरूआत की। इस लांच करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि क्रेडिट कार्ड के रूप में आत्मनिर्भर भारत की नई प्रेरणा के साथ आज एक नया इतिहास व कीर्तिमान रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पतंजलि आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी प्रेरणा है। यह वोकल फॉर लोकल के लिए और लोकल से ग्लोबल तक यात्रा का एक अहम टूल साबित होगा। पतंजलि क्रेडिट कार्ड बहुत जल्द 1 करोड़ लोगों की पहुंच में होगा। उन्होंने कहा कि मुझे फॉलो करने वालों की संख्या लगभग 5 करोड़ है।

इसे भी पढ़े-जाने क्‍यों यूक्रेन के खारकीव से रूस की तरफ जा रहे है 1700 भारतीय छात्र

जल्‍द एक करोड़ लोगों तक पहुंचेगा यह कार्ड

प्रतिदिन योग शिविर के माध्यम से, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब चैनल आदि सोशल साइट्स के माध्यम से व अलग-अलग चैनलों के माध्यम से करोड़ों लोग प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से मुझसे जुड़े हैं। इसलिए मैं कह सकता हूं कि दुनिया में सबसे ज्यादा यदि किसी के वीडियो देखे जाते हैं तो वह बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के हैं।

बाबा रामदेव ने बताया कि इस योजना के तहत कार्डधारक को 50,000 से 10 लाख रुपए तक की क्रेडिट लिमिट है, 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा लाभ, पतंजलि के प्रोडक्ट्स पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट और अन्य कम्पनियों के प्रोडक्ट्स पर छूट व रिवार्ड प्वाइंट भी मिलेंगे। हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत की स्थापना करना है जिसमें यह पूर्ण स्वदेशी क्रेडिट कार्ड अहम कड़ी साबित होगा।

दो एड-ऑन कार्ड की भी सुविधा

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इसमें हमने चाइनीज डिवाइस के स्थान पर फ्रांस से बनी डिवाइस को वरीयता दी जिसमें इंजैनिको ने भरपूर साथ दिया। हमारे सभी कार्यों में राष्ट्र सेवा व देश के प्रति पूर्ण निष्ठा रहती है। यह डिवाइस केवल POS नहीं होगा अपितु पूरी तरह से मोबाइल ERP होगी जिसका नाम बी-POS से बदलकर हमने बी-मोबाइल ERP कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह छोटा सा कार्ड विविध व्यक्तित्वों व संस्थानों के साथ जुड़कर स्वरूप में आया है।

यह पीएनबी का पहला ब्रांडेड कार्ड है जो इस रूप में सिग्नेचर हुआ है। इस कार्ड के माध्यम से कार्डधारक को अधिकतम 50 दिन के लिए निःशुल्क क्रेडिट सुविधा मिल सकेगी। इसके उपरांत भुगतान न कर पाने की स्थिति में 12 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 18 महीने तक की ईएमआई का लाभ भी कार्डधारक ले सकेंगे। इस कार्ड के साथ दो एड-ऑन कार्ड की भी सुविधा रहेगी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.