खबर संसार, नैनीताल: नैनीताल की 50 वर्षीय teacher के प्रेम में पागल युवक ने खुद को मारी गोली, सरोवर नगरी नैनीताल से एक प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां पर राजस्थान के रहने वाले 25 वर्षीय युवक नैनीताल की रहने वाली (शिक्षिका) teacher से मिलने के लिए नैनीताल पहुंचा था, जहां पर इस युवक ने आज शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गुत्थी सुलझाने और युवक की शिनाख्त में जुटी है।
ये भी पढें- यूक्रेन के बाद अब moldova पर हमला करने की तैयारी में रूस!
50 वर्षीय teacher से करता था एकतरफा प्यार
मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि युवक गुरुवार देर शाम कॉलोनी में देखा गया था। 25 वर्षीय सौरभ पांडे अपने से दोगुनी उम्र 50 वर्षीय महिला teacher से एकतरफा प्यार के चलते मिलने नैनीताल के मल्लीताल गोपाल सदन क्षेत्र में आया था। जहां पर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली सीने से आरपार हो गई। हालांकि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो सका है, कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या। घटनास्थल से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। एसएसपी पंकज भट्ट ने खुद मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। युवक से मिले मोबाइल फोन पर महिला से चैटिंग समेत अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने सुरक्षित रखे हैं।
सोशल साइट्स के जरिए हुई थी मुलाकात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंगारिया, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सौरभ पांडे (25) पुत्र रामलखन पांडे का करीब 4 वर्ष पूर्व नैनीताल निवासी महिला से सोशल साइट्स पर संपर्क हुआ था। वह एक म्यूजिक एप के जरिए संपर्क में आए थे। जिसके दोनों में बातचीत बातचीत बढ़ी तोे दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए। जिसके बाद गुरुवार को सौरभ पांडे महिला से मिलने नैनीताल पहुंचा था। जिसके बाद वह महिला से संपर्क करने लगा। महिला शहर के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका बताई जा रही है। महिला का आरोप है, कि युवक ने उससे पिछले कुछ सालों में लाखों रुपए भी उधार लिए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह महिला को परेशान कर रहा था। जिसके चलते उसने युवक को फोन पर ब्लॉक किया हुआ था। यही कारण है कि दोनों के बीच बात नहीं हो पा रही थी।


