HomeNationalबम बनाते समय विस्फोट, 12 की मौत, चार मकान जमींदोज, रेस्क्यू जारी

बम बनाते समय विस्फोट, 12 की मौत, चार मकान जमींदोज, रेस्क्यू जारी

भागलपुर, खबर संसार। शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम फटने से चार घर ढह गए। विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है। इनके मलबे में लोग अब भी फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ ही दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। घटना पर पीएम मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की।

इसे भी पढ़े-नैनीताल की 50 वर्षीय teacher के प्रेम में पागल युवक ने खुद को मारी गोली

5 किलोमीटर का इलाका दहल उठा

विस्फोट से करीब 5 किलोमीटर का इलाका दहल उठा। दस हजार परिवार पूरी रात दहशत में गुजारी। भागलपुर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि यहां तीन लोग पटाखा बनाने का काम करते थे। इसी में अचानक विस्फोट होने से आसपास के चार मकान गिरने और मलबे में लोगों के दबने से मौतें हुई हैं। कुछ लोगों ने बताया है कि लीलावती देवी के मकान में विस्फोट हुआ है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि विस्फोटक किस तरह का था।

धमाका होने के बाद घर में जैसे ही लोग देखने के लिए अंदर घुसे घर गिरना शुरू हो गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब चुके थे। घटनास्थल पर बहुत धुंआ हो जाने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसी तरह कुछ लोगों को ई-रिक्शे से ले जाकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

बम डिस्पोजल टीम मौके पर पहुंची

SSP बाबूराम ने रात की घटना पर अपडेट किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 5 लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है। घटना में घायल 11 लोगों का इलाज जारी है। घटना का कारण सम्भवतः पटाखा मटेरिल में विस्फोट है। अभी तक जो जानकारी मिली है कि पीड़ित परिवारों में से एक परिवार पटाखा बनाने का काम करता था। जिसके घर मे पहले भी विस्फोट की घटना हो चुकी है। उसी के घर मे विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट हुआ प्रतीत होता है। बम डिस्पोजल टीम और FSL की टीम के निरीक्षण के बाद स्थिति कुछ ओर स्पष्ट हो सकेगी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.