spot_img
spot_img
HomeNationalअखिलेश यादव के ऑर्डर पर दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे...

अखिलेश यादव के ऑर्डर पर दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे हैं सपा उम्मीदवार

जी, हां ये कहना है मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा का उन्होंने कहा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों को ईवीएम पर नजर रखने का आदेश दिया है। मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार योगेश वर्मा अखिलेश यादव के इस आदेश का पालन कर रहे हैं। वह दूरबीन से EVM की निगरानी कर रहे हैं।

दूरबीन से हर गतिविधि पर रख रहे नजर

उन्होंने कहा, “यहां EVM रखी गई हैं, हम दूरबीन से देख रहे हैं कि यहां किसी भी तरह की गतिविधि तो नहीं हो रही। दूरबीन से छत और आसपास के पूरे इलाके पर हम पैनी निगाह रख रहे हैं।” योगेश वर्मा ने आगे कहा कि हमने हमारे कार्यकर्ताओं के लिए 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट बनाई है, जिसके आधार पर वे तैनात हैं इसके अलावा आसपास के इलाके की निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई है।

इसे भी पढ़े−जाने क्यों वीवीपैट व ईवीएम के मिलान वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट नही करेगा सुनवाई

योगेश वर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ है और पिछले साल पंचायत चुनावों के दौरान सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा चुनावी मानदंडों का घोर उल्लंघन देखने के बाद, हम लोगों के वोट खोने का जोखिम नहीं उठा सकते।

10 मार्च को आएंगे नतीजे

बता दें की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। मेरठ जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं। यहां पर दो स्थानों पर मतगणना होगी। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मोदीपुरम में तीन विधानसभाओं के मत गिने जाएंगे। वहीं नवीन फल मंडी हापुड़ रोड लोहिया नगर में चार विधानसभा सीटों के मतों की गिनती होनी है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.