खबर संसार, देहरादून : खुलासा – उत्तराखंड विस चुनाव में इन मुद्दो पर पड़े सबसे ज्यादा vote, उत्तराखंड में भले ही विधानसभा चुनाव 2022 खत्म हो चुके हो, लेकिन जीत की जो वजह रही वह रहे स्थानीय मुद्दे, बिजली पानी और सड़क जिन पर सबसे ज्यादा राजनीतिक पार्टियों का जोर रहा। अगर मतदाताओं की बात करें तो उन्होंने भी इन्ही मुद्दों पर vote किया है। तो आइए जानते हैं कि उत्तराखंड में किन मुद्दो पर ज्यादा वोटिंग प्रतिशत रहा।
ये भी पढें- इंजतार खत्म – love story के बीच आलिया व रणबीर कपूर करने जा रहे शादी
किये सर्वेक्षण के अनुसार मतदाताओं से यह पूछे जाने पर कि भाजपा सरकार के पिछले पांच वर्षों में राज्य में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है या खराब हुआ है। इस पर कुछ मतदाताओं ने सकारात्मक जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि पेयजल व बिजली आपूर्ति बेहतर है। जिसकी वजह से करीब तीन चैथाई vote भाजपा को मिले।
सरकारी स्कूलों की स्थित सुधारनी होगी
जब सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की बात आई तो कई मतदाताओं में एकमत था। लोगों ने कहा कि हालात बिगड़ गए हैं। गरीब बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नही होती, जिस वजह से लगातार गरीबों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। सरकारी अस्पतालों की बात करें तो यहां के भी हालात ठीक नहीं हैं। किसानों को भी अपनी स्थिति में सुधार नहीं दिखा है।
अपराधों में आई बेहद कमी
अपराध की घटनाओं में कमी उत्तर प्रदेश की तरह, उत्तराखंड में प्रत्येक दस में से सात 69 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में चोरी, बलात्कार और हत्या जैसे अपराध की घटनाओं में कमी आई है। वे अपने क्षेत्र में जाति और धार्मिक तनावों में कमी को भी कम महसूस कर रहे हैं।
विकास के इन मुद्दों पर मिला साथ
मुद्दा बेहतर खराब कोई जवाब नहीं
बिजली की आपूर्ति 79 19 2
सरकारी अस्पताल 36 57 7
सड़कों की स्थिति 60 37 3
सरकारी स्कूल 46 48 6
पेयजल आपूर्ति 71 26 3
किसानों की स्थिति 24 70 6


