चंडीगढ़, खबर संसार। भगवंत मान ने आज पंजब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला जिसके बाद राज्य में पहली बार आप पार्टी की सरकार बनी है।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद भगत सिंह के हवाले से कहा, “इश्क करना सबका पैदाइशी हक है क्यों ना इस बार वतन की सरजमीन को महबूब बना लिया जाए।”
सभी का सम्मान करें विधायक
पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम ने शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों को नसीहत दी उन्होंने कहा सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अभिमान न करने की अपील हैं । इसके साथ उन्होंने कहा हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं।
इसे भी पढ़े-पंजाब में आप की सरकार- 17वें मुख्यमंत्री बने bhagavant maan ने ली शपथ
बता दें भगवंत मान ने अपने गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर भगवंत मान ने सभी को बसंती पगड़़ी पहनकर आने के लिए कहा था। श्पाप ग्रहण के मौके पर आम आदमी पार्टी संस्थापक और दिल्ली के मुख्मयमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बसंती रंग की पगड़ी पहने नजर आए।
पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने भगवंत
पंजाब में आप की सरकार- 17वें मुख्यमंत्री बने bhagavant maan ने ली शपथ, अपने जमाने के काॅमेडियन रहे भगवंतमान ने आज पंजाब में नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के बजाय शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में पंजाबी में कार्यकाल के लिहाज से 17 वें मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ग्रहण ली। खटकड़ कलां में करीब 13 एकड़ में पंडाल लगाया गया। bhagavant maan बसंती रंग की पगड़ी और दुपट्टा ओढ़कर समारोह में पहुंचे हैं। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। तो वहीं अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया भी मंच पर बसंती पगड़ी पहने नजर आए।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


