खबर संसार, नई दिल्ली : पंजाब में आप की सरकार- 17वें मुख्यमंत्री बने bhagavant maan ने ली शपथ, अपने जमाने के काॅमेडियन रहे भगवंतमान ने आज पंजाब में नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के बजाय शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में पंजाबी में कार्यकाल के लिहाज से 17 वें मुख्यमंत्री तौर पर शपथ ग्रहण ली। खटकड़ कलां में करीब 13 एकड़ में पंडाल लगाया गया। bhagavant maan बसंती रंग की पगड़ी और दुपट्टा ओढ़कर समारोह में पहुंचे हैं। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। तो वहीं अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया भी मंच पर बसंती पगड़ी पहने नजर आए।
ये भी पढें- ये telecom companies दे रही इतने कम में दामों 84 का दिन रिचार्ज प्लान !
जट सिख परिवार से आते bhagavant maan
बता दें कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान जट सिख परिवार से आते हैं। bhagavant maan ने पंजाबियत से जोड़ते हुए कहा है कि उनके साथ ही तीन करोड़ पंजाबी भी सीएम पद की शपथ ली है। क्योकि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की ओर से भगवंत मान ने 58 हजार 206 मतों के अंतर से ये चुनाव जीता था। भगवंत मान को पहले ही आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
भगवंत मान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से की थी। मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। भगवंत मान मूल रूप से संगरूर जिले के ड्रीम लैंड कॉलोनी के रहने वाले हैं। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका से उनकी बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी खटकड़ कलां पहुंचे हैं। मान का 2015 में पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था।


