खबर संसार, मुंबई : होली पर इस Village में दामाद! को करनी पड़ती है गधे की सवारी, हर ओर रंगों का उत्सव और उल्लास है। पूरे देश मे जमकर होली मनाई जा रही है। कोई नाच गा रहा हैं तो कई लोग रंग से सराबोर होकर होली खेल रहे हैं। हर राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली मनाने की परंपरा रही है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आ रहा है जहां के एक गांव मे नये दामाद को होली पर गधे सवारी करावाई जाती है। इतना ही Village के पूरे लोग दामाद का सम्मान देने के साथ कई वस्तुएं उपहार के रूप में देते भी है। ये अनोखी प्रथा बीते कई वर्षों से चली आ रही है।
ये भी पढें- क्या है BRA का फुलफार्म, इसकी होती है एक्सपायरी डेट भी…
बीते 90 वर्षों से चली आ रही Village में ये परंपरा
बता दें कि आज हम आपको एक बड़ी ही अजीब प्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं। देश के पश्चिमी हिस्से में महाराष्ट्र के सुदूर गांव में दशकों से एक परंपरा के तहत होली मनाई जा रही है। महाराष्ट्र के बीड जिले में होली की ये परंपरा करीब 90 सालों से चल रही है। ये प्रथा बीड जिले के केज तहसील के विदा गांव में निभाई जाती है। इस परंपरा की शुरुआत आनंदराव देशमुख नाम के एक निवासी ने की थी। उन्हें ग्रामीणों द्वारा बहुत सम्मान दिया जाता था। नए दूल्हे को गधे की सवारी देने की परंपरा आनंदराव के दामाद से शुरू हुई थी और तब से यह लगातार चली आ रही है।
ये है अनोखी प्रथा
महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित विदा गांव में नए दामाद को गधे की सवारी करनी होती है। इस मौके पर उसके ससुर दामाद का मुंह मीठा कराते हैं और सोने की अंगूठी कपड़े आदि उपहार के रूप में भेंट करते हैं। गा्ंव के लोग पूरे साल इस बात का ध्यान रखते हैं कि किसकी बेटी की शादी कब हुई। शादी की तारीख के अनुसार गांव के नए दामाद की पहचान की जाती है। नए दामाद पर नजर भी रखी जाती है ताकि वह होली के त्योहार पर कहीं छिप ना सके। ऐसा इसलिए जरूरी है कि नए दामाद के गधे की सवारी करने से बचने के लिए लापता होने की आशंका रहती है।


