खबर संसार, देहरादून : हल्द्वानी के tanmay ने शानदार एक्टिंग की है ‘द कश्मीर फाइल्स’ में, द कश्मीर फाइल्स फिल्म ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड तथा कश्मीर में की गई है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है। इसमें हल्द्वानी के tanmay लोहनी ने भी बेहद शानदार रोल किया है। तन्मय लोहनी को बचपन से ही अभिनय का शौक रहा है।
ये भी पढें- उत्तराखंड में बड़ा सड़क accident- 4 की मौत, 4 घायल, 3 लापता
स्थानीय कालाकरों के साथ tanmay ने निभाई है शानदार भूमिका
‘द कश्मीर फाइल्स‘ फिल्म जो कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड की हसीनवादियों में की की गई है। जिसमें देहरादून से लेकर मसूरी देहरादून, चकराता के आसपास की लोकेशन भी बड़े पर्दे पर बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में करीब 100 स्थानीय कालाकरों ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में हल्द्वानी के आवास-विकास के रहने वाले तन्मय लोहनी ने भी अब्दुल का शानदार रोल निभाया है। फिल्म में tanmay ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार निभाया है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग मसूरी तथा कश्मीर में हुई, जिसके लिए तन्मय कश्मीर भी गए थे। इस फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड में ही हुई है, बाकी कश्मीर में हुई है।
गौरतलब है कि फिल्म 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन की एतिहासिक घटना पर बनी है। जिसमें कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया है। इस फिल्म को देहरादून के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अधिकांश सिनेमाघर के शो हाउसफुल हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की शूटिंग बीते वर्ष मसूरी और देहरादून में हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें कश्मीर के हिंदुओं पर किए गए अत्याचारों को दिखाया गया है। इसमें बताया गया कि किस प्रकार से एक विशेष समुदाय के लोग हिंदुओं पर हावी होते थे।


