खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड में बड़ा सड़क accident- 4 की मौत, 4 घायल, 3 लापता, उत्तराखंड में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सोमवार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे का है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक डामटा के निकट रिखाऊ गदेरे के पास खाई जा गिरा इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रक में करीब 11 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर आपदा प्रबंधन, पुलिस और राजस्व की टीम घटना स्थल पहुंच गई। इस accident में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बाकी तीन लोगों का पता नहीं है। प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
ये भी पढें- संपत्ति विवाद के चलते बुजुर्ग father ने बेटे बहू पोतियों का जलाकर मार डाला
ट्रक में 11 लोग थे सवार
मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां यमुनोत्री के पास एक ट्रक खाई में जा गिरा जिसमें करीब 11 लोग सवार थे। ये सड़क दुर्घटना यमुनोत्री हाईवे के पास हुई है। जबकि अभी एक शव ट्रक के नीचे दबे होने के खबर है। इस accident में अब तक 4 लोगों की मौत तथा 4 लोग घायल भी हुए उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। डामटा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बडकोट एसडीआरएफ और नैनबाग और नौगांव से 108 सेवा मौके के लिए रवाना हो गई है।


