खबर संसार, देहरादून : पीएम की मौजूदगी में कल 23 March को धामी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, उत्तराखंड में 12वें मुख्यमंत्री के रूप में कल पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड देहरादून में अपरान्ह 2ः30 बजे एक बार फिर से 23 March बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई केन्द्रीय मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि उत्तराखंड की जनता ने एक बार फिर से एतिहासिक जनादेश देते हुए भाजपा जीत तक पहुंचाया है।
ये भी पढें- Dhami के दोाबरा मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास
23 March को परेड ग्राउंड में धामी लेंगे शपथ
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में 47 सीटों पर विजय हासिल हुई है। प्रदेश की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है, जिसकी वजह से वह सत्ता में दोबारा लौटी है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से अपना चुनाव हार गए थे। जिसकी वजह से पार्टी में काफी मंथन के बाद एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में 23 March बुधवार को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है।
सूबे के 12वें मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी
बता दें कि बीते सोमवार की शाम प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सह पर्यवेक्षक विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में हुई हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से उसका नेता चुना गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के अलावा पार्टी के सभी पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भी मौजूद रहे। जिसके बाद अब प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
