देहादून, खबर संसार। विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। ऋतु खंडूड़ी राज्य की पांचवीं विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण ऋतु को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
उत्तराखंड विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया।
इसे भी पढ़े-yogi आदित्यनाथ ने फिर बने यूपी के मुख्यमंत्री, ये विधायक भी बने मंत्री
छठवें विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई
ऋतु खंडूडी उत्तराखंड के छठवें विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई हैं। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों द्वारा नए स्पीकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी।
ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। प्रदेश के नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ था। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
गौरतलब है कि साल 2000 से उत्तराखंड विधानसभा में प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल तथा प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर पीठासीन रहे हैं। वहीं काजी मोहिउद्दीन, हरबंस कपूर, मातवर सिंह कंडारी, डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल एवम बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए हैं।



