HomeUttar Pradeshyogi आदित्यनाथ ने फिर बने यूपी के मुख्यमंत्री, ये विधायक भी बने...

yogi आदित्यनाथ ने फिर बने यूपी के मुख्यमंत्री, ये विधायक भी बने मंत्री

खबर संसार, लखनऊ: yogi आदित्यनाथ ने फिर बने यूपी के मुख्यमंत्री, ये विधायक भी बने मंत्री, आज योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। साथ ही केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

मौके पर ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे। डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शपथ समारोह में चारों तरफ जश्न का माहौल बना रहा। इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया था।

ये भी पढें- रामगढ़ के Chhataula में बड़ा सड़क हादसा मौके पर दो की मौत

भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया। बता दें कि 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को कुल 273 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक बने उपमुख्यमंत्री, सूर्य प्रताप शाही मंत्री, सुरेश खन्ना मंत्री, स्वतंत्र देव सिंह मंत्री , बेबी रानी मौर्य मंत्री, लक्ष्मण चैधरी मंत्री, जयवीर सिंह मंत्री, धर्मपाल सिंह मंत्री, नंद गोपाल नंदी मंत्री, भूपेंद्र सिंह चैधरी मंत्री, अनिल राजभर मंत्री , जितिन प्रसाद मंत्री, राकेश सचान मंत्री, अरविंद कुमार शर्मा मंत्री, योगेंद्र उपाध्याय मंत्री आशीष पटेल मंत्री , संजय निषाद मंत्री।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.