HomeCrimeगर्भवती पत्‍नी ने नहीं बताया गर्भ में किसका बच्‍चा तो पति ने...

गर्भवती पत्‍नी ने नहीं बताया गर्भ में किसका बच्‍चा तो पति ने कुल्‍हाड़ी से काट डाला

हरदोई, खबर संसार। शक एक ऐसी बिमारी है जो हसते-खेलते परिवार को खत्‍म कर देती है। इसका ताजा उदाहरण हरदोई की घटना है जहां एक युवक अपनी पत्‍नी पर शक करता था उसे यह शक था की उसकी पत्‍नी का किसी और से संबंध है।

क्‍योंक‍ि वह अपने आप को नामर्द समझता था और उसकी पत्‍नी गर्भवती हो गयी थी। इसकी बात पर जब दोनों में बहस हुई तो वो अपनी पत्‍नी को एक मजार पर कसम खिलाने ले गया पत्‍नी ने कसम नहीं खाई तो युवक ने अपनी पत्‍नी की कुल्‍हांड़ी से गला कटा हत्‍या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसको जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले मझिला थाना क्षेत्र में एक मजार पर एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़े-01 अप्रैल से उत्तराखंड में बिजली-पानी भी costly! जानिए कितने बढ़ गए दाम

पत‍ि ने पत्‍नी पर कुल्‍हाड़ी से कई वार किये

महिला की पहचान इसी थाना क्षेत्र के ही कंजहाई गांव निवासी प्रीति पत्नी राम सेवक के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मृतका के पति रामसेवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और फरार रामसेवक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई थी।

एसपी ने बताया पुलिस टीम रामसेवक को गिरफ्तार किया तो उसने अपनी पत्नी की हत्या की करने की बात स्वीकार की और हत्या की वजह जब उसने बताई तो सभी चौंक गए। एसपी के मुताबिक मृतक रामसेवक का विवाह 8 वर्ष पूर्व प्रीति के साथ हुआ था। प्रीति से उसको एक 4 साल का पुत्र है जिसका नाम अंशु है। प्रीति अपने पति के साथ कम रहती थी।

इधर अब प्रीति एक बार फिर से जब गर्भवती हुई तो रामसेवक के दिमाग में यह बात आई यह बच्चा उसका नहीं है। इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ तो महिला ने अपने पति को मर्दानगी को लेकर जलील किया। जिससे रामसेवक ने मन में ठान लिया कि वह अपनी पत्नी को मार देगा।

इसी क्रम में 27 मार्च की सुबह राम सेवक अपने भाई की मोटरसाइकिल मांग कर कुल्हाड़ी ले जाकर मजार के पास छिपा दी। लखनऊ में अपनी पत्नी के पास जाकर माफी मांगते हुए अपनी पत्नी और बेटे को लेकर रात में ही 9:30 बजे के आसपास शहीद बाबा की मजार पर पहुंच गया।

यहां पर उसने अपनी पत्नी से कसम खाने को कहा कि उसका किसी से प्रेम संबंध नहीं चल रहा है। इस बात पर जब उसने कसम खाने से इंकार कर दिया तो रामसेवक ने पहले से छुपाई हुई रखी कुल्हाड़ी निकालकर पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें उसकी मौत हो गई।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.