HomeAdministrativeटोल,बिजली,पानी,पेट्रोल डीजल के साथ बड़ी स्कूल फीस आम जनता को तोड़ेगी कमर...

टोल,बिजली,पानी,पेट्रोल डीजल के साथ बड़ी स्कूल फीस आम जनता को तोड़ेगी कमर !a

ख़बर संसार देहरादून।महंगाई के साथ बड़ी स्कूल फीस आम जनता को तोड़ेगी कमर ! जी हा 1अप्रैल यानि आज से राजमार्गो पर टोल महंगा,बिजली महंगी,पानी महंगा,पेट्रोल डीजल महंगा, टैक्स भी महंगा, टैक्स में छूट खत्म। इसके साथ आम जनता को महंगाई की मार के साथ स्कूल में भी बड़ी फीस के साथ जूझना पड़ेगा।

टोल,बिजली,पानी,पेट्रोल डीजल के साथ बड़ी स्कूल फीस आम जनता को तोड़ेगी कमर !

प्रदेश में आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है इस सत्र से कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की बजाय स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है जिसमें साफ कहा गया है कि अप्रैल 2022 से सभी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा नियमों के अनुसार अन्य फीस भी ले सकेंगे। उत्तराखंड में आज से एक से बारहवीं तक के सभी 23 हजार से अधिक स्कूल अब फिजिकली रूप से खुलेंगे।

सरकार से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि हाइब्रिड मोड यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से पढ़ाई को समाप्त कर दिया गया है कक्षाओं के भौतिक रूप से संचालन के दौरान कोई कोविड को लेकर जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाएगा शैक्षिक सत्र अप्रैल 2022 से मार्च 2023 स्कूल ट्यूशन फीस के साथ नियम अनुसार अनुमन्य अन्य फीस ले सकेंगे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.