spot_img
spot_img
HomeAdministrativeहल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा

हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा

हल्द्वानी ख़बर संसार,हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा, सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में,राजपुरा क्षेत्र में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के संचालित प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई जी हा हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं देने और मेडिकल स्टोर संचालित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर अभियान चलाया। राजपुर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट और ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट की मौजूदगी में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर ऐसे मिले, जहां वैध पंजीकरण और आवश्यक योग्यताओं से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना पंजीकरण चिकित्सा व्यवसाय करने वाले और निर्धारित योग्यता के बिना प्रैक्टिस करने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा

विडिओ भी देखें 

इससे पहले भी इस तरह की कार्रवाई की गई है उन्होंने कहा कि राजपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कुछ लोग अपनी दर्ज योग्यता से अलग चिकित्सा पद्धति में प्रैक्टिस करते पाए गए। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई है और अभियान आगे भी जारी रहेगा एसीएमओ डॉ. रजत भट्ट ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर बंद मिले, जबकि कुछ संचालक टीम के पहुंचने से पहले ही प्रतिष्ठान छोड़कर चले गए। ऐसे लोगों को बुलाकर दस्तावेजों की जांच की जाएगी। निरीक्षण में कुछ प्रतिष्ठानों पर वैध डिग्री और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। अधिकारियों के अनुसार, एक-दो डेंटल प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। कुछ स्थानों पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा एलोपैथिक दवाएं बेचने के मामले सामने आए, जिन पर कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठानों को सील किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैध डिग्री, आवश्यक पंजीकरण और निर्धारित नियमों के चिकित्सा सेवाएं देने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर रोक लगाना है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.