HomeUncategorizedश्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के पास धमाका, एक की मौत, इस संगठन...

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के पास धमाका, एक की मौत, इस संगठन ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर, खबर संसार। श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन के नजदीक आतंकियों ने धमाका कर दिया। इस धमाके में एक  की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से संबद्ध संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है। टीआरएफ ने कहा कि हमले में मैग्नेटिक आईईडी का इस्तेमाल किया गया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी वारदातों में आई तेजी

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में तेजी देखी गई है। वहीं सुरक्षाबलों ने आज ही दो आतंकियों को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और लश्कर के उमर तेली उर्फ ​​तल्हा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों इस साल की शुरुआत में श्रीनगर के खोनमोह इलाके में एक सरपंच की हत्या सहित कई अन्य आतंकी मामलों में वांछित थे। अधिकारी के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों ने हाल ही में त्राल में अपना ठिकाना बना लिया था।

इसे भी पढ़े-घर की छत पर बंदूक चलाने की प्रैक्टिस करता था गोरखनाथ मंदिर अटैक का आरोपी

चाार अप्रैल को आतंकियों ने तीन हमले को दिया था अंजाम 

इससे पहले चार अप्रैल को आतंकियों ने तीन हमले को अंजाम दिया था। इन हमलों में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और बिहार के दो कामगारों और एक कश्मीरी पंडित सहित चार लोग घायल हो गए।

मैसूमा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक जवान-हेड कांस्टेबल विशाल कुमार- को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक अन्य का उपचार चल रहा है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.