खबर संसार, मुंबई : 10 days बाद रणबीर-आलिया करने जा रहे शादी, यहां मनाएंगे हनीमून, रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थी, कि इन दोनों शादी कब होगी। लेकिन अब दिन दूर नहीं जब ये दोनों कपल शादी की बंधन में बंध जाएंगे। बस 10 days ही शेष बाकी हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर रणबीर-आलिया की शादी कब हैं।
ये भी पढें- इस तरह रहेगी समय सारणी सीएम का आगन्तुकों से भेंट एवं मुलाकात हेतु
17 अप्रैल को है रणबीर-आलिया की शादी
बालीवुड एक्टर रणबीर कूपर के घर में तो वहीं अभनेत्री आलिया भट्ट के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। क्योंकि आने वालें 10 days में ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक इनकी शादी को लेकर कोई भी खुलकर खबर सामने नहीं आई है। शादी को लेकर सारी तैयारियां सिक्रेट रखी गई हैं। बता दें कि रणबीर-आलिया की शादी 17 अप्रैल को होने जा रही है। घर में शादी का फंक्शन 13 व 14 अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे, जो तीन से चार दिनों तक चलेंगे। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी।
R.K. हाउस में लेंगे सात फेरे
यहां बता दें कि रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर व नीतू कपूर ने 20 जनवरी 1980 को R.K. हाउस में सात फेरे लिए थे, और अपने पैरेंट्स की तरह ही रणबीर कपूर भी चेम्बूर के कपूर परिवार के पुश्तैनी घर R.K. हाउस में आलिया भट्ट के साथ शादी करना चाहते हैं। वेडिंग सेरेमनी में करीब 450 मेहमान शामिल होने की संभावना है।
स्विट्जरलैंड में मना सकते हैं हनीमून
वहीं खबर आ रही है की शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगें। हाल ही ऐसी खबरें आई थीं कि करण जौहर अपनी फिल्म ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के अगले शेड्यूल की शूटिंग स्विट्जरलैंड में करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट रणबीर हैं और उन दोनों पर एक खास सॉन्ग शूट किया जाना है।



