HomeUncategorizedएक दूजे के हुए रणवीर आलिया!

एक दूजे के हुए रणवीर आलिया!

मुंबई खबर संसार। एक दूजे के हुए रणवीर आलिया!जी हा मशहूर फिल्म एक्टर रणवीर कपूर सुपर स्टार ऋषि कपूर के पुत्र है। और मशहूर फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट मशहूर डॉयरेक्टर महेश भट्ट की पुत्री है। दोनो आज यानी 14 अप्रैल को सात फेरो के विवाह बंधन में बंध गए। दोनो ने अपने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो साझा की है

एक दूजे के हुए रणवीर आलिया!

अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए आलिया लिखती हैं, ‘आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली।पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब पति-पत्नी बन चुके हैं. दोनों की शादी सम्पन्न हो गई हैं. इस शादी के चर्चे महीनों से हो रहे थे. 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और आज शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, आकाश अम्बानी से लेकर कई सेलेब्स ने शिरकत की थी. कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है.

आज यानी 14 अप्रैल को धूमधाम से ब्याह रचाने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली अपीयरेंस दी. न्यूलीमैरिड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. शादी के बाद कपल मीडिया से रूबरू हुआ और पैपराजी को पोज दिए. शादी के बाद रणबीर और आलिया के सेलिब्रेशन की भी फोटो सामने आ गई है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.