HomeNationalआपका aadhar card कौन-कौन से बैंक में है लिंक, जानना है तो...

आपका aadhar card कौन-कौन से बैंक में है लिंक, जानना है तो ये स्‍टेप करें फॉलो

aadhar card हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक खाते से आधार कार्ड सब तगह जरूरी हो गया है।

आपके पास आधार कार्ड एक हो सकता है, लेकिन आपके पास कई मोबाइल नंबर और कई बैंक खाते हो सकते हैं। इसलिए कई बार यह भ्रम की स्थिति बन जाती है कि आधार कार्ड किसी बैंक खाते या मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है या नहीं।

यह पता लगाने के लिए कि आपका आधार कार्ड आपके किसी बैंक खाते से जुड़ा है या नहीं, बैंक या आधार कार्ड केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर के आराम से पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड किस बैंक खाते से ऑनलाइन जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़े-कुमार विश्वास पर IPC की 6 धाराओं में दर्ज हुआ केस, हो सकती है 5 साल की सजा

ये स्‍टेप करकें फॉलो

  1. सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www।uidai।gov।in पर जाएं।
  2. यहां चेक योर आधार और बैंक अकाउंट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
  4. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  5. इस ओटीपी को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर दर्ज करें।
  6. यहां आपके सामने लॉगइन का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करें।
  7. लॉग इन करने के बाद, आपके आधार से जुड़े सभी बैंक खातों का विवरण सामने आ जाएगा।

आधार कार्ड किया जा सकता है लॉक

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई आपको अपना आधार कार्ड लॉक करने की सुविधा भी देती है। आधार कार्ड को लॉक करने का फायदा यह है कि अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो गया है तो कोई भी व्यक्ति इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इस तरह आधार से जुड़ा आपका डेटा सुरक्षित रहता है।

aadhar card को लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से 1947 पर एक GETOTP मैसेज भेजना होगा। मैसेज भेजने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको इस OTP को फिर से ‘LOCKUID आधार नंबर’ लिखकर 1947 पर भेजना है। इस तरह आपका आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.