भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) कंपनी अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में ग्राहकों के लिए कई सस्ते ऑप्शन लेकर आती है। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटिड कॉलिंग, एसएमएस और डाटा बेनेफिट्स मिलते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं।
खास बात यह है कि BSNL के इन 90 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की कीमत महज 36 रुपये से शुरू होती है। इन प्लान्स में यूजर्स को कॉलिंग, डाटा, एसएमएस बेनेफिट्स के साथ-साथ ओटीटी बेनेफिट्स भी मिलते हैं। अगर आप भी कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे, तो नीचे बताए गए प्लान्स आपके काम आ सकते हैं।
BSNL Rs 36 Recharge plan
बीएसएनएल के 36 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 90 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें यूजर्स को 15 दिन के लिए 1GB डाटा इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। साथ ही 50 मिनट की फ्री वॉइस कॉलिंग इस प्लान का हिस्सा है। यह प्लान फ्री PRBT ट्यून के साथ भी आता है, जो कि 30 दिन के लिए मिलती है।
BSNL Rs 201 Recharge plan
अगला प्लान 201 रुपये का है, जिसमें 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 300 मिनट की वॉइस कॉलिंग और 6GB डाटा मिलता है। साथ ही यह प्लान 99 रुपये फ्री SMS भी प्रोवाइड करता है।
BSNL Rs 485 Recharge plan
485 रुपये के प्लान में यूजर्स को 90 दिन तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड वॉइस कॉलिंग और डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। डाटा और कॉलिंग के अलावा, यह प्लान यूजर्स को रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी देता है।
BSNL Rs 499 Recharge plan
बीएसएनएल का 499 रुपये का रिचार्ज प्लान भी 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 2 जीबी डाटा और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा देता है। टेलीकॉम बेनेफिट्स के साथ यह प्लान Zing सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
इसे भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम व स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का विशेष मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


