HomeNationalकांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- अगर सारे मुसलमान भारत में होते...

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा- अगर सारे मुसलमान भारत में होते तो…

भोपाल, खबर संसार। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बोल बिगड़ गए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारत में रह रहे मुसलमानों की तादाद को लेकर ऐसा कुछ कहा है, जो इस समुदाय के लोगों को बुरा लग सकता है। दरअसल, सज्जन सिंह आरएसएस पर निशाना साध रहे थे।

निशाना साधने के इस खेल में उनके बोल मुसलमानों के लिए बिगड़ गए। सज्जन सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेकर निशाना साधने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भागवत कहते हैं कि अखंड भारत बनाएंगे। अंखड भारत का मतलब भारत के अलावा बांग्लादेश, इंडोनेशिया, नेपाल और पाकिस्तान। इन सभी को जोड़ना होगा।

इसे भी पढ़ें: मुखानी चौराहे से रामनगर मार्ग के वृक्षों के संरक्षण को डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुसलमानों की तादाद को लेकर दिया बयान

इतना कहने के बाद ही सज्जन सिंह ने मुसलमानों की तादाद को लेकर बयान दे दिया। जिन्ना के देश तोड़ने का हवाला देते हुए सज्जन सिंह वर्मा बोले कि जिन्ना ने देश तोड़ा भला किया, सारे मुसलमान भारत में होते तो पता नहीं क्या होता। सज्जन सिंह वर्मा का ये बयान मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है।

बीजेपी ने अगर इसे मुद्दा बनाया और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं ने मुसलमानों में इस बयान का जोरशोर से प्रचार किया, तो कांग्रेस के लिए मुस्लिम वोट हासिल करने में दिक्कत हो सकती है। इससे पहले भी अपने बयानों की वजह से सज्जन सिंह चर्चा में रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के ही कुछ नेता उनकी जड़ काटने की कोशिश करते हैं।

वहीं, मोदी सरकार ने जब लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 21 साल कर दी थी, तो सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है, वे 15 साल की उम्र तक प्रजनन के लायक हो जाती हैं। उनके इस बयान की जमकर निंदा भी हुई थी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.