HomeUttar Pradeshकानपुर हिंसा के 40 पत्थरबाजों की पुलिस ने जारी की फोटो, दे...

कानपुर हिंसा के 40 पत्थरबाजों की पुलिस ने जारी की फोटो, दे इस नंबर पर जानकारी

खबर संसार, कानपुर। कानपुर हिंसा के 40 पत्थरबाज की फोटो पुलिस ने जारी कर दी है, साथ ही आम लोंगों के लिए एक नम्बर जारी किया है जिस पर कोइ भी नागरिक इन पत्थरबाजों की जानकारी पुलिस को सकता है। वह नम्बर है 9454403715 है।

कानपुर पुलिस ने इन संदिग्धों की तस्वीरें सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद जारी किए। पुलिस ने लोगों से संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील की। इसके अलावा पुलिस ने ऐलान किया है कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा

पुलिस ने सूचना देने के लिए इंस्पेक्टर बेकनगंज का मोबाइल नंबर (9454403715) भी जारी किया। बता दें कि पुलिस ने कल ही सात और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर किया था। फिलहाल इस मामले में अब तक 38 गिरफ्तारियां हो चुकी है। उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

इस घटना के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे। योगी आदित्‍यनाथ ने कानपुर नगर की हिंसा का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी थी कि प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए।

इसे भी पढ़ें: कुछ देर में आ सकता है उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, इस Link से चेक करें रिजल्ट

पुलिस ने बताया कि हिंसा में कथित तौर पर शामिल प्रमुख आरोपियों के होर्डिंग बनाए गए हैं और इन्हें प्रभावित इलाकों और आसपास के इलाकों में प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। अपर पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप के माध्यम से लगभग 100 और दंगाइयों एवं पथराव करने वालों की पहचान की है। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान जारी है और दंगाइयों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.