उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में जारी हो सकता है। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शिक्षा बोर्ड कार्यालय, रामनगर में शाम 4 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जारी करेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने रविवार को बताया, हाईस्कूल की परीक्षा में 1,29,778 और इंटर की परीक्षा में 1,13,164 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। मूल्यांकन 25 अप्रैल से 9 मई तक चला। अब आज रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2021 में कोरोना के चलते अभ्यर्थियों को पिछली कक्षाओं के अंकों के आधार पर पास किया गया था।
यूके बोर्ड परिणाम 2022 यहां उपलब्ध होगा
results.nic.in
uaresults.nic.in
ubse.uk.gov.in
पास प्रतिशत कम होने के आसार
चूंकि पिछले साल बच्चों को बिना परीक्षा पास किया गया था, ऐसे में पिछले साल दोनों कक्षाओं में 99 फीसदी से ज्यादा रिजल्ट रहा था। जबकि इस बार परीक्षाएं हुई हैं। ऐसे में रिजल्ट निश्चित तौर पर कम रहने वाला है।
तो वहीं, परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंको की आवश्यकता होती है। पिछले साल 10वीं का पास परसेंटेज 99.09 रहा और 12वीं का पास परसेंटेज 99.56 रहा।
पिछले साल के असंतुष्ट छात्रों ने अक्टूबर में दी परीक्षा
पिछले साल ऐसे छात्र जो इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स से खुश नहीं थे, उन्हें फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया था। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए अक्टूबर में परीक्षा कराई थी।
यूके बोर्ड मार्कशीट में होंगी ये डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- जन्म तिथि
- स्कूल का नाम
- प्रत्येक विषय के लिए अंक
- कुल मार्क्स
- अंतिम परिणाम
- अंतिम टिप्पणी


