ओहायो स्टेट में एक आदमी ने अपने बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड को ही अपनी पत्नी बना लिया। बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड इस शख्स से 24 साल छोटी है। दरअसल, 51 साल के आदमी से शादी करने वाली एक महिला उसके बेटे को अपनी किशोरावस्था में डेट कर रही थी। अब इस महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पिता से शादी कर ली है।
11 साल में हुई थी पॉल से पहली मुलाकात
अमेरिका के ओहायो की रहने वाली सिडनी डीन नाम की 27 साल की महिला ने ट्रक ड्राइवर पॉल से शादी की। चौंकाने वाली बात यह है कि इस जोड़े की उम्र में पूरे 24 साल का अंतर है। वह पहली बार अपने पार्टनर से तब मिली जब वह सिर्फ 11 साल की थी और पॉल के बेटे को डेट कर रही थीं। बेटे से अलग होने के बाद भी सिडनी डीन की पॉल दोस्त बने रहे।
इसे भी पढ़े-कन्हैया के हत्यारों के खिलाफ कोर्ट में वकीलों का भड़का गुस्सा, लगाए वंदे मातरम के नारे
कैसे आया प्रेम कहानी में ट्विस्ट
पॉल की 24 साल छोटी पत्नी सिडनी डीन ने बताया कि चीजें तब बदल गईं जब उसका एक्स बॉयफ्रेंड एक नई गर्लफ्रेंड के साथ दिखा। ये देख उसे तीसरे पहिये की तरह महसूस हुआ। इसलिए, वह कुछ समय के लिए उसके पिता के साथ चैट करती थी। सिडनी ने कहा, “मैंने कभी भी पॉल के प्यार में पड़ने की उम्मीद नहीं की थी और हम नॉन-ट्रेडिशनल तरीके से मिले थे, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ऐसा किया।
” हालांकि इस कपल ने डेटिंग तब शुरू की जब सिडनी 16 साल की हो गई थीं। ये उनके राज्य में सहमति की उम्र है और 2016 तक शादी कर ली। लेकिन सिडनी ने बताया कि उनके लिए चीजें इतनी अच्छी नहीं थीं क्योंकि उन्हें परिवार वालों को अपने सच्चे प्यार के बारे में समझाने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



