HomeNationalगुजरात में भारी बारिश से घरो में घुसा पानी, 61 की मौत,...

गुजरात में भारी बारिश से घरो में घुसा पानी, 61 की मौत, बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक

गुजरात, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढा गुजरात में भारी बारिश अब तक 61 लोगों की मौत हो गई। तो वहींं पानी लगातार लोगों के घरों में घुसता जा रहा है। इस के बाद गुजरात सरकार के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने लगातार दूसरे दिन उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक का आयोजन स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में किया जायेगा।

इस बैठक में राहत कार्यों में शामिल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राज्य में भारी बारिस के कारण हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। छोटा उदयपुर, वलसाड और नवसारी में कई लोगों ने पलायन किया है। गुजरात में हो रही भारी बारिस के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और कई पंचायत स्वामित्व वाली सड़कें बंद हो गई है।

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस के लिए गुड न्यूज, ये एक्ट्रेस निभाएंगी दया बेन का रोल!

भारी बारिश 61 लोगों की मौत

भारी बारिस की सूचना मिलने पर मौसम विभाग की तरफ से एहतियात बरतने और बाढ़ से पहले व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर काम कर रही हैं। विस्थापितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि, गुजरात में बारिस के मौसम में अब तक कुल 61 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के कारण 272 मवेशियों की भी मौत हुई है।

दक्षिण व मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश

दक्षिण और मध्य गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिस होने से कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.