हल्दवानी, खबर संसार। हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में दिनाँक 15/07/2022 को धूमधाम से मनाया गया । कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों ने 10-11 दिन पहले छोटे-छोटे गमलों में जो अनाज के बीज बोये थे उन्हें पारम्परिक तरीके से काट कर, उनके सिर पर आशीष रख कर ‘जी रया जागी रया’ का आर्शीवाद दिया गया।
विशेष प्रार्थना सभा भी हुई
इस उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कक्षा 12 ‘अ’ के विद्यार्थियों द्वारा कुमाऊँनी भाषा में किया गया। जिसमें कृश उपाध्याय ने पहाड़ी भाषण, वर्तिका जोशी ने पहाड़ी कविता, सौम्या खम्पा ने अंग्रेजी में भाषण, निश्चय रौतेला ने अंग्रेजी में कविता व पारम्परिक परिधानों में सीनियर ग्रुप ने हरेला गीत प्रस्तुत किया।
इसे भी पढ़े-एलन मस्क के पिता की 35 साल की बेटी थे शारीरिक संबंध, सच आया सामने
अंत में प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर ने सभी को हरेला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी हरेले की तरह फले-फूले व अपने आस-पास हरियाली को बनाये रखे क्योंकि पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है।
उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने भी सभी को शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन कनुष्का जोशी व हिमांशु कन्याल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता पंत, हरिप्रिया तिवारी, संजय गोस्वामी, सुनीता मियान आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



