HomeNationalदिल्ली में गोदाम की दीवार गिरी, 6 की मौत, केजरीवाल ने ट्वीट...

दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरी, 6 की मौत, केजरीवाल ने ट्वीट कर जताया दुख

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा यह हादसा दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुआ है। जहां पर एक गोदाम की दीवार गिरने से छह की मौत हो गई तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है वहां पर लगभग दो दर्जन लोग काम कर रहे है। घायलों को राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दीवार गिरने के हादसे के बाद लोगों को रेस्क्यू किया गया, इसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़े-एलन मस्क के पिता की 35 साल की बेटी थे शारीरिक संबंध, सच आया सामने

घायलों में दो की हातल गंभीर

घायलों को राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। NDRF मौक पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम की दीवार गिरी है वहां करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे। हादसे के बाद मलबे को निकालने के लिए जेसीबी मशीन को लगाया गया है।

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

सीएम केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है और वो खुद इस पर नजर रखे हुए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नज़र रखे हुए हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.