नई दिल्ली, खबर संसार। देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी और देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों पर गौर करें तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ का पलड़ा मार्गरेट अल्वा के मुकाबले भारी लग रहा है।
राजनाथ, नड्डा, गडकरी ने डाले वोट
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वोट डाला। वहीं, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में अपना-अपना वोट डाला। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।
- विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने संसद में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बातचीत की!उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।
- संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने संसद में वोट डाला।
- उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने संसद में अपना वोट डाला। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला. संसद के दोनों सदनों में कुल 788 सांसद हो सकते हैं, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल खाली हैं. ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र हैं।
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए















