HomeNationalकोर्ट ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

कोर्ट ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

मुंबई, खबर संसार। शिवसेना सांसद संजय राउत को सोमवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायालय ने उनकी हिरासत को 22 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। खास बात है कि पात्रा चॉल मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे राउत को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने तीसरी बार उन्हें हिरासत में भेजा है।

गुरुवार को कोर्ट ने राउत की हिरासत को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी पाया था कि एजेंसी ने जांच में खासी ‘प्रगति’ की है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत की जांच कर रही है। शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा भी पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थीं। ईडी ने शनिवार को करीब 9 घंटों तक उनसे पूछताछ की थी।

ईडी ने कहा जांच के दौरान मिले कई सबूत

ईडी ने बताया कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज दिखाते हैं कि राउत की तरफ से अलीबाग में खऱीदी गई संपत्तियों में नकदी का बड़ा लेनदेन भी शामिल था। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि राउत की पत्नी के बैंक खाते में 1.08 करोड़ रुपये मिले हैं।

बीते रविवार को राउत को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान जांच एजेंसी ने दावा किया था कि शिवसेना सांसद के आवास से 10 लाख रुपये से ज्यादा बरामद हुए थे। हालांकि, उनके भाई का कहना है कि पैसा पार्टी का था। राउत ने भी पहले दावा किया था कि पार्टी के सांसदों को ईडी की धमकी के चलते ही शिंदे की बगावत सफल हुई थी।

इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.