खबर संसार नई दिल्ली।सीबीआई का उपमुख्यमंत्री सहित 20 ठिकानों पर बड़ा छापा।जी हा सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा। बताया जा रहा कि सीबीआई ने एक साथ 20 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी खुद ही ट्वीट जारी कर दी।
सीबीआई का उपमुख्यमंत्री सहित 20 ठिकानों पर बड़ा छापा
करीब एक के बाद एक तीन ट्वीट में मनीष सिसोदिया ने जहां इस बात की जानकारी दी है वहीं उन्होंने केन्द्र सरकार पर बी जमकर बल्ला बोला है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए ये कहा है कि दिल्ली सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे काम करने से रोका जा रहा है दूसरे ट्वीट में कहा है,” सीबीआई आई है. उनका स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार हैं । लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं. बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया है।तीसरे में हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता। साथ ही हम कट्टर ईमानदार है सच सामने आएगा।इधर सीएम केजरीवाल ने अपने उपमुख्यमंत्री का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया हम नही झुकेंगे,अच्छा कार्य करते रहेंगे।हम किसी से नहीं डरते। हमे काम करने से रोका जा रहा है। बताए चले कि इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के समर्थन में भी केजरीवाल आगे आए थे और आज भी मनीष सिसोदिया के समर्थन में खड़े दिख रहे है।

