जी, हां आप ने सही पढ़ा द कपिल शर्मा शो को अब कृष्णा अभिषेक ने भी अलविद कह दिया है। शो इस साल जून से ब्रेक पर है, लेकिन मेकर्स अब जल्द ही इसका नया सीजन लेकर आ रहे हैं। बीते दिन कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नए सीजन के जल्द शुरू होने की पुष्टी की थी और द कपिल शर्मा शो के प्रोमो शूट की भी जानकारी दी थी।
अब शो को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार शो के फेमस एक्टर कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया है। द कपिल शर्मा शो से अब तक सुनील ग्रोवर और अली असगर जैसे फेमस एक्टर्स पहले ही अलग हो चुके हैं और अब खबरें आ रही हैं कि शो में जान डालने वाले कृष्णा अभिषेक भी नजर नहीं आएंगे।
चौथे सीजन में नहीं दिखाई देगे कृष्णा
जानकारी के अनुसार कृष्णा द कपिल शर्मा शो से अलग हो गए हैं और वे शो के चौथे सीजन में दिखाई नहीं देंगे। रिपोर्ट में एक्टर के शो छोड़ने के पीछे की वजह एग्रीमेंट को बताया गया है। शो के प्रोड्यूसर्स एक्टर कृष्णा द्वारा मांगी गई फीस देने के लिए तैयार नहीं हैं और इसे ही उनके शो से अलग होने की बड़ी वजह माना जा रहा है।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शो की एक और कलाकार भारती सिंह भी द कपिल शर्मा के नए सीजन में नजर नहीं आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन ने इस खबर की पुष्टि की है और शो छोड़ने की वजह अपने नए प्रोजेक्ट्स को बताया है। इसके अलावा वे सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं और अपने अपने बेटे को लक्ष्य को भी समय देना चाहती हैं।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए









