spot_img
spot_img
HomeInternationalपाकिस्तान में बाढ़ का कहर, आधा देश पानी में डूबा, अब तक...

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, आधा देश पानी में डूबा, अब तक 982 की मौत

इस्लामाबाद, खबर संसार। पाकिस्तान में कुदरत अपना कहर लोगों पर बहुत ही रौद्र रूप में बरपा रही है। पाक के आधे हिस्से में बाढ़ से अब तक लगभग 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं तो वही 1,456 लोग घायल हुए हैं और 982 लोगों की मौत हुई हैं।

पाक की सरकार ने बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए पाक सेना को उतारना पड़ा है। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 3,000 किमी। से अधिक सड़कें, लगभग 150 पुल और लगभग सात लाख घर बह गए हैं या नष्ट हो गए हैं। तो वहीं पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में और बारिश की भविष्यवाणी की है।

पाकिस्तान का आधे से अधिक देश पानी में डूबा हुआ 

इस समय आधे से अधिक देश पानी में डूबा हुआ है। मानसून की भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर खैबर-पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में टूटा है। जहां लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी है, टूटी सड़कों और पुलों के कारण कुछ हिस्सों का संपर्क कट गया है। बाढ़ से फसलों को भी नुकसान हुआ है और पशुओं की भी मौतें हुईं हैं।

सिंध और बलूचिस्तान में पाकिस्तान रेलवे ने कई जगहों पर रेल सेवाओं को रोक दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने खराब मौसम के कारण शुक्रवार को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के लिए उड़ानें रोक दीं। पाकिस्तान की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के लिए एक ‘फ्लैश अपील’ जारी की है।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने बाढ़ को ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित किया है। यूएन सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड पहले ही 30 लाख डॉलर आवंटित कर चुका है। पूरे पाकिस्तान में बाढ़ के नजारे वाले वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। जिनको देखने से पता लगता है कि बाढ़ की आपदा कितनी गंभीर है।

इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.