क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की Wikipedia पेज पर खालिस्तान का नाम जोड़ने को लेकर भारतीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय गंभीर हो गया है। मंत्रालय ने अब इस मामले में भारत में विकिपिडिया के के अधिकारियों को तलब किया है।
इसके साथ ही उनसे आईटी मिनिस्ट्री की तरफ से इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान से भारत की पांच विकेट की हार के बाद Wikipedia पेज पर कई बदलाव किए गए थे, जो सार्वजनिक तौर पर नजर आ रहे थे। हांलाकि बाद में इसे सुधारा गया।
Wikipedia को सरकार ने भेजा नोटिस
भारत में विकिपीडिया के एग्सीक्यूटिव को समन भेजकर पूछा गया है कि आखिर उसकी साइट पर अर्शदीप सिंह के प्रोफाइललको खालिस्तानी संगठन से कैसे जोड़ा गया? आईटी मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति इस संबंध में विकिपीडिया के एग्सीक्यूटिव से पूछताछ करेगी।
साथ ही कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी थमाया जा सकता है। ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया प्लेटफॉर्म से भारत सरकार ने पूछा है कि अर्शदीप सिंह के पेज से आखिर छेड़छाड़ कैसे हुई और उनके पेज की एंट्री कुछ इस तरह से एडिट कर दिया गया, जिससे उनके खालिस्तानी कनेक्शन होने के दावे किए जाने लगे।
अर्शदीप ने आसिफ का कैच छोड़ा था
एशिया कप में अर्शदीप से पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली का कैच छूट गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया ट्रोलर्स की तरफ से अर्शदीप की काफी ओलचना हुई थी। वहीं विकिपीडिया और सोशल मीडिया पर उनके खालिस्तान से जुड़े होने की बात लिखी गई।
अर्शदीप के विकिपीडिया पेज एडिट कर लिखा गया, ‘अर्शदीप ने 2018 अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खालिस्तान स्कवॉड की ओर से डेब्यू किया। इसके बाद जुलाई 2022 में वह खालिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में आए। अगस्त 2022 में उनका नाम खालिस्तान एशिया कप स्कवॉड में जोड़ा गया।’
इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

















