HomeUttarakhandहमे पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना व समाज के हित...

हमे पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना व समाज के हित में काम करना चाहिये

रूद्रपुर, खबर संसार। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का 135वां जन्म दिवस के अवसर पर कलक्टेªट में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने श्री pant जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को श्री पंत जी की जयंती पर शुभकामना व बधाई दी। उन्होने कहा कि हमे पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना चाहिये व समाज के हित में काम करना चाहिये ताकि समाज में एक अच्छा संदेश मिले।

पंत जी सदैव देश के लिये समर्पित रहे

उन्होने कहा कि सकारात्मक सोच व जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिये। जिलाधिकारी ने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि उनके कार्यो को हमेशा याद रखना होगा। उन्होने कहा कि पंत जी सदैव देश के लिये समर्पित रहे।

पं0 गोविन्द बल्लभ pant जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 pant जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमे राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होने कहा सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करे यही महापुरूषो  को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होने कहा कि हमे अपने परिवारों के सदस्यों के साथ अपने महापुरूषों के बारे में जानकारी साझा करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को हमारे देश के एवं देश निर्माण में योगदान देने वालों की बारे में जानकारी हो सके।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, कलेक्ट्रैट ओसी मनीष बिष्ट, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी ने भी अपने विचार रखें।  इस अवसर पर कलक्टेट के कर्मचारी/अधिकारीगण मौजूद थे।

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.