spot_img
spot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया।

उन्होंने भोजन चख कर मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है।

अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए

मरीजों के साथ-साथ आने वाले उनके तीमारदारों को भी कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने दून अस्पताल में इमरजेंसी वार्डों, आईसीयू एवं डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया एवं अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने और अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

भविष्य में चयन प्रक्रिया शुचितापूर्ण की जाएगी-सीएम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव समेत उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग व अन्य चयन एजेंसियों को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में चयन प्रक्रिया शुचितापूर्ण की जाएगी जिससे योग्य युवाओं का चयन हो।

 

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.