गुजरात के अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिरी गई। जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। लोग बताते है इस दौरान काम रहे मजदूरों पर लिफट गिरने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लिफ्ट जिस वक्त गिरी उस वक्त उसमें कुल आठ लोग सवार थे। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निर्मणाधीन बिल्डिंग की यह लिफ्ट टूट कर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। 7 लोगों के मौत की खबर है और एक व्यक्ति जो इस हादसे में घायल हुआ है उसका इलाज जारी है।
लिफ्ट आठ लोग थे सवार
घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अचानक सातवीं मंजिल से लिफ्ट टूट गई, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई और 1 की हालत गंभीर है।
हादसा उस वक्त हुआ जब एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। चीफ फायर ऑफिसर, जयेश खाडिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने की घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गई है।
न्यूज चैनलों पर घटना की कुछ तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसमें नजर आ रहा है कि मृतकों के शव को घटनास्थल से ले जाया जा रहा है। वहां कुछ लोग राहत कार्य करते नजर आ रहे हैं।
इधर इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घायल का इलाज सोला सिविल अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में मरने वाले सभी लोग पंचमहल जिले के घोघंबा के रहने वाले थे।
इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
