HomeNationalश्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, खबर संसार। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध अंसार गजवात-उल हिंद (एजीयूएच) के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों की शिनाख्त एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नौगाम थानाक्षेत्र के डांगेरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

जबावी कारवाई में मारे गए आतंकवादी

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में दो आतंकवादी मारे गए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादी आतंकी संगठन एजीयूएच से संबद्ध थे और दोनों की पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है। वे पुलवामा में दो सितंबर, 2022 को पश्चिम बंगाल के मजदूर मुनीर उल इस्लाम पर आतंकवादी हमले में शामिल थे।

ये हथियार हुए बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस और जवानों ने यह संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद एनकाउंटर में दोनों आतंकी मारे गए।

आतंकियों के पास से एक AK-47, 2 पिस्टल और एक ग्रेनेड बरामद हुआ। पुलिस और सेना ने लोगों से उनका साथ देने की बात कही। सेना ने कहा कि जब तक इलाके की पूरी तरह से छानबीन न हो जाए, तब तक लोग अपने घरों से बाहर न निकलें।

शोपियां में मारा गया था एक आतंकी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 12 सितंबर को हेफ शिरमल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे थे। इसमें एक आतंकवादी मारा गया। एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ था।

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.