टोक्यो, खबर संसार। मंगलवार की सुबह उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल फायर किया। इस आक्रामक रुख के बाद जापान में वार्निंग के सायरन बजे और लोगों को सुरक्षित जगहों पर छिपने की चेतावनी दी गई।
देश के उत्तरी हिस्से में ट्रेन का संचालन भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। पिछले 10 दिनों में ये पांचवा मिसाइल लॉन्च है। जापान के साथ दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पनडुब्बी रोधी अभ्यास किया, जिसके विरोध में उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल दाग रहा है।
जापान के ऊपर से गुजारी मिसाइल
प्रशांत महासागर में गिरने से पहले मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी, जिसके कारण जापान में चेतावनी जारी की गई। घटना का वीडियो भी आया है, जिसमें सायरन बजते हुए सुना जा सकता है। सायरन की आवाज के साथ ही वॉर्निंग दी जा रही है। साफ देखा जा सकता है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
प्रधानमंत्री ने की निंदा
इस मिसाइल लॉन्च के तुरंत बाद प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा, ‘माना जा रहा है कि एक बैलिस्टिक मिसाइल हमारे देश के ऊपर से गुजरी है और प्रशांत महासागर में गिरी है। यह बैलिस्टिक मिसाइल के बार-बार लॉन्च के बाद हिंसा का एक कार्य है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
मिसाइल लॉन्च के बाद वार्निंग जारी
उत्तर कोरिया की मिसाइल जब जापान के हवाई क्षेत्र के ऊपर से गुजरी तो सायरन बजने लगे। जापान सरकार ने स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7.29 बजे लोगों को इमारतों में और अंडरग्राउंड शेल्टर में जाने को कहा। 8 बजे प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से ट्वीट किया गया कि उत्तर कोरिया की मिसाइल संभवतः जापान के ऊपर से गुजरी है।
जापान के कोस्टगार्ड की ओर से एक बयान में कहा गया कि ऐसा लगता है कि मिसाइल समुद्र में गिर चुकी है। किसी भी जहाज या वस्तु को हिट करने की जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


