HomeSportहर हालत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में जीतने उतरेगी...

हर हालत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में जीतने उतरेगी टीम इंडिया

रांची, खबर संसार। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां रविवार को होने वाले दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में बेहतर गेंदबाजी के साथ हर हालत में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी हालांकि टखने की चोट के कारण दीपक चाहर के बाहर होने से टीम की समस्यायें बढ गई हैं।

इस महीने के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला हालांकि सरासर बेमानी है। अब सभी की नजरें रोहित शर्मा की टीम पर लगी हैं जो टी20 विश्व कप के अभ्यास मैचों के लिये पर्थ पहुंच चुकी है लिहाजा भारतीय टीम में जगह बनाने से चूके खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से कोई फायदा नहीं होने जा रहा।

भारत की गेंदबाजी कमजोर

लखनऊ में पहले वनडे से पूर्व चाहर को चोट लग गई और अब कमर की तकलीफ भी उन्हें परेशान कर रही है। मोहम्मद सिराज और आवेश खान प्रभावित नहीं कर सके हैं। ऐसे में बंगाल के नये तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को मौका दिया जा सकता है। बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर को रन बनाने होंगे क्योंकि वह टी20 विश्व कप के रिजर्व बल्लेबाजों में से है।

अय्यर को श्रृंखला के लिये उपकप्तान बनाया गया है जिन्होंने पहले मैच में शीर्षक्रम के नाकाम रहने के बाद मोर्चा संभाला। शॉर्टपिच गेंदों को बखूबी नहीं खेल पाने और धीमी स्ट्राइक रेट की समस्याओं से जूझ रहे अय्यर ने साहसिक पारी खेली। भारत के लिये पिछले मैच की सबसे सकारात्मक बात संजू सैमसन का प्रदर्शन रही जो पदार्पण के सात साल बाद भी टीम में जगह पक्की नहीं कर सके हैं। सैमसन ने 63 गेंद में 86 रन बनाये और मध्यक्रम को स्थिरता दी।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.