आजकल पेमेंट की दुनिया मतलब यूपीआई की दुनिया हो गई है। आजकल यूपीआई की पेमेंट धड़ल्ले से हर कोई व्यक्ति कर रहा है, वह चाहे गांव हो, वह चाहे शहर हो, वह कोई छोटा हो या कोई बड़ा हो, हर एक के फोन में आपको गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, भीम जैसे एप्लीकेशन आसानी से मिल जाएंगे और इन्हीं एप्लीकेशन को कोई भी व्यक्ति पेमेंट करने के लिए हर वक्त इस्तेमाल करने लगा है।
यहां तक कि छोटी-छोटी पेमेंट के लिए भी वह यूपीआई एप्लीकेशंस का इस्तेमाल करने लगा है। ऐसे में कई सारे स्कैम, फ्रॉड भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी समय रहते सचेत नहीं होते हैं तो आपके यूपीआई लाकर में कोई भी सेंध लगा सकता है और आपका अकाउंट खाली हो सकता है।
यूपीआई से पेंमेट करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
वास्तव में यूपीआई यानी ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ ने पेमेंट के लेनदेन को इतना आसान बना दिया है कि 1 मिनट से भी कम समय में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी पैसे मंगा सकता है और कहीं पर भी पैसे भेज सकता है। इसमें एक तरह से भारत में ऑनलाइन पेमेंट की दुनिया को बदल कर रख दिया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इससे बेहद धड़ल्ले से पेमेंट लोग करने लगे हैं और जितनी आसानी से इसे लोग पेमेंट करने लगे हैं वास्तव में उतनी ही आसानी से इसे कैजुअल भी लेने लगे हैं। कैजुअल लेने का मतलब तो आप समझ ही रहे होंगे कि आप किसी तरीके से असावधान हो जाते हैं।
- किसी से अकाउंट में पैसे लेते समय किसी तरह का कोई पिन नहीं डालना होता है।
- किसी भी यूपीआई के जरिए पैसे भेजने से पैसे क्रॉस वेरीफाई कर लें।
- अपने यूपीआई पिन को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
- हमेशा फोन लॉक लगा कर रखें।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
