HomeTech & Autoअगर आप का आधार कार्ड हो गया है 10 साल का तो...

अगर आप का आधार कार्ड हो गया है 10 साल का तो करा लें यह काम…

आधार कार्ड आईडी के तौर पर आज के समय में सभी जगह इस्तेमाल किया जाता है। बिना आधार के बैंक खाते खोलने से लेकर किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ लेना संभव है। ऐसे में आधार की उपयोगिता किसी दूसरे आईडी के मुकाबले काफी अधिक है। अब उसी आधार को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइई) ने निर्देश जारी किया है।

UIDAI ने कहा है कि जिस भी व्यक्ति का आधार 10 साल पुराना है, वह अपने आधार में डाटा को अपडेट कराएं। प्राधिकरण के बयान के अनुसार, जिन लोगों ने 10 साल से अधिक समय पहले अपनी विशिष्ट पहचान संख्या प्राप्त की थी और उन्हें प्राप्त करने के बाद से अपने डॉक्यूमेंट्स को अपडेट नहीं किया है, उनसे ऐसा करने के लिए कहा जा रहा है।

हालांकि, यूआईडीएआई ने यह नहीं कहा कि ये अपडेशन अनिवार्य है। यूआईडीएआइई ने कहा कि लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण और सत्यापन में कोई असुविधा नहीं हो।

आधार से लोगों को बहुत सहूलियत मिली

सरकार द्वारा आधार की मान्यता सभी कामों में दी जा रही है। यूआईडीएआइई एक सांविधिक प्राधिकरण है, जिसकी स्थापना आधार कानून, 2016 के तहत 12 जुलाई, 2016 को भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसकी स्थापना भारत के सभी निवासियों को ‘आधार’ नामक विशिष्ट पहचान संख्या जारी करने के उद्देश्य से की गई थी ताकि दोहरी एवं फर्जी पहचान को समाप्त किया जा सके। आज इसकी उपयोगिता काफी बढ़ गई है। ऐसे में समय-समय पर अपडेट कराना जरूरी हो गया है।

यहां करा सकते हैं अपने आधार को अपडेट

UIDAI के निर्देश के आद अगर आपका आधार 10 साल पुराना है तो आप इसे माई आधार पोर्टल पर या किसी भी पास के आधार केंद्र पर जाकर अपडेट करा सकते हैं। बाता दें कि आधार पहचान स्थापित करने के लिए आईरिस, फिंगरप्रिंट और फोटो का इस्तेमाल करता। हालांकि, आपको अपडेट के लिए चार्ज भी चुकाना होगा।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.