HomeNationalजम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर बनाया कश्मीरी पंडित को निशाना, मौत

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर बनाया कश्मीरी पंडित को निशाना, मौत

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है। लगातार जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। इन सबके बीच आज एक बार फिर से आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है।

नकारी के मुताबिक शोपियां में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की गई है। सेब बगीचा जाते वक्त आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। जख्मी पूरन कृष्ण भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई है।

परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों में चीख-पुकार है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। जम्मू कश्मीर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दलों की ओर से इसके निंदा की जा रही है। अब तक इस घटना को लेकर किसी आतंकी संगठन में जिम्मेदारी नहीं ली है।

लेकिन फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन शुरू कर चुकी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रशासन की तरफ से लगातार यह दावा रहता है कि वह प्रत्येक कश्मीरी के सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। बावजूद इसके आज एक बार फिर से उन्हें निशाना बनाया गया है।

कुछ दिन पहले ही एक और कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। राहुल को उनके ऑफिस में घुसकर गोली मारी गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद कश्मीरी पंडितों ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, उस समय उन्हें आश्वासन भी दिया गया था।

वहीं, कुलगाम में 31 मई को आतंकवादियों ने एक महिला टीचर की हत्या कर दी थी। 2 जून को राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले बैंक मैनेजर पर फायरिंग की गई थी जिसमें उनकी मौत हो गई थी। कुल मिलाकर देखेंगे तो जम्मू कश्मीर के कश्मीर इलाके में टारगेट किलिंग का दौर लगातार जारी है। आतंकवादी बेखौफ होकर अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.